राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : बीजेपी सासंद के कार्यालय पर मटन पार्टी में बवाल, ग्रेवी और बोटी बनी वजह

by | Nov 15, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP News : उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के मिर्जापुर स्थित कार्यालय पर आयोजित मटन पार्टी में मंगलवार रात हंगामा हो गया। इस भोज (UP News) में आसपास के गांवों के करीब 250 लोग शामिल हुए थे।

जमीन पर बैठकर लोग मटन का आनंद ले रहे थे लेकिन कार्यक्रम का माहौल तब बिगड़ गया जब एक युवक को बोटी की जगह केवल तरी (ग्रेवी) परोसी गई। आरोप है कि बोटी न मिलने से युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। जब परोसने वाले ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और सांसद कार्यालय में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान पंगत में बैठे लोग अपना खाना छोड़कर भागने लगे। कुछ लोग बोटी और रोटी लेकर घर की ओर दौड़ते नजर आए। घटना मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा गांव की है। बताया गया कि इस भोज में शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद हिंसक रूप ले लिया और पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों के चोटिल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

इस पूरे मामले पर सांसद कार्यालय के प्रभारी उमाशंकर बिंद ने कहा कि यह आपसी विवाद था। उन्होंने बताया कि भोज में सबकुछ सामान्य था, लेकिन शराब के नशे में पड़ोसी गांव के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि, स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया और भोज में आए लोग खाना खाकर अपने घर चले गए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर