UP News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में हुई युवती की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस जघन्य हत्याकांड की नई परतें खुलकर सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, युवती की गला घोंटकर हत्या की गई।
घटना का विवरण
मोहल्ला जाटवान (UP News) की रहने वाली युवती का शव बुधवार की सुबह बोरे में बंद हालत में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सुराग यह इशारा करते हैं कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
परिवार का आरोप है कि युवती भाजपा को वोट देने की इच्छा रखती थी, जो मुख्य आरोपी प्रशांत यादव को नापसंद था। इसी बात को लेकर प्रशांत ने युवती को बाइक पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
जख्मों ने बयां की पीड़ा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती के शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान पाए गए। ये निशान इस बात का प्रमाण हैं कि मरने से पहले उसने जीने के लिए संघर्ष किया था। आरोपियों की बेरहमी ने उसकी हर कोशिश को विफल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
गुरुवार को पुलिस की उपस्थिति में मृतका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र में मातम का माहौल छाया रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, युवती के शव को बोरे में बंद कर बोलेरो गाड़ी में डालकर घटनास्थल से दूर नगला अंती ले जाया गया। यह बोलेरो एक झोलाछाप डॉक्टर की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बारे में कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा है। मृतका के माता-पिता अपने इकलौती बेटी को खोकर गहरे शोक में हैं। पुलिस अधिकारी सीओ संतोष कुमार सिंह और इंस्पेक्टर ललित भाटी ने गांव में मौजूद रहकर मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
न्याय की मांग
यह घटना (UP News) समाज के लिए एक कड़ा सवाल खड़ा करती है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और मृतका को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव है। ग्रामीण और परिजन इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


