राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : महाकुंभ के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने मंजूर किया प्रस्ताव

by | Nov 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें, राजनीति

Prayagraj : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े कदम उठाए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों में से 23 को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री एके सिंह और सुरेश खन्ना ने मीडिया को जानकारी दी कि महाकुंभ के लिए देश के प्रमुख शहरों में रोडशो आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मॉरीशस में भी रोडशो की मंजूरी दी गई है। इन आयोजनों के जरिए महाकुंभ की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

महाकुंभ (Prayagraj) से जुड़े गृह विभाग के प्रस्ताव में नए वाहन खरीदने की मांग को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, चित्रकूट में ग्रीन एनर्जी और कॉरिडोर परियोजना के तहत 620 करोड़ रुपये की लागत से सब-स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण को हरी झंडी मिली। इस परियोजना का 33% खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बैठक में नजूल भूमि से संबंधित संशोधित प्रस्ताव भी पेश किया गया था लेकिन इसे फिलहाल रोक दिया गया है। इससे पहले यह प्रस्ताव विधानसभा में पारित हो चुका था, लेकिन विधान परिषद ने इसे प्रवर समिति को भेज दिया था। संशोधन के बाद इसे दोबारा कैबिनेट में लाया गया, लेकिन अब तक सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा किए गए विरोध के चलते यह प्रस्ताव अटका हुआ है।

इसके अतिरिक्त, सरकार ने राज्य के 9 विकास प्राधिकरणों को 20 वर्षों के लिए 4064 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी। इन प्राधिकरणों में सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, बांदा, मेरठ और खुर्जा शामिल हैं। ये वित्तीय सहायता इन प्राधिकरणों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर