राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chunav Result 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, भाजपा मुख्यालय में जीत से पहले बन रही हैं जलेबियां

by | Nov 23, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Chunav Result 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है, और थोड़ी देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे। इस दौरान भाजपा मुख्यालय दिल्ली में एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जहां जलेबियां बनाई जा रही थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में भगवा पगड़ी बांधे एक शख्स गरमा-गरम जलेबियां छानते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य भाजपा के विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पार्टी को दोनों राज्यों में जीत का पूरा भरोसा है। मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल्स ने भी भाजपा और उसके सहयोगी दलों का मनोबल बढ़ाया है। हालांकि, अंतिम नतीजे कुछ ही घंटों में सामने आ सकते हैं।

चुनाव परिणामों से पहले नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार संजय निरुपम ने कहा कि आज का दिन उनके लिए और पूरे महाराष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान के चरणों में प्रार्थना की और राज्य में महायुति सरकार की वापसी के लिए आशीर्वाद मांगा। निरुपम ने कहा, “महायुति की सरकार लाना इसलिए जरूरी है ताकि पिछले 2.5 सालों में महाराष्ट्र में जो विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें जारी रखा जा सके और लोगों की खुशहाली बनी रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री महायुति का ही बनेगा, और यह पूरी तरह से तय है कि महायुति की सरकार सत्ता में आएगी।

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने इन 2.5 सालों में जिस तरह से काम किया है, उससे यह साफ है कि लोगों ने उनके काम के आधार पर वोट दिया है। यह ऐतिहासिक दिन होगा क्योंकि आज भाजपा की हैट्रिक लगेगी।

शिवसेना के अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार मुर्जी पटेल ने भी सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। उन्होंने दावा किया, अंधेरी पूर्व क्षेत्र में हम 20,000 से अधिक मतों से जीतने जा रहे हैं, क्योंकि पिछले 10 सालों में अंधेरी की जनता परेशान रही। यहां विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए थे। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।

अब सभी की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। मतगणना के रुझान धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं, और जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ता की दिशा किस ओर जाती है। भाजपा और शिवसेना दोनों दलों का दावा है कि उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा और सत्ता की कुर्सी पर उनकी ही सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर