Maharashtra Elections : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस दौरान विपक्ष और कई बड़े नेताओं के हारने (Maharashtra Elections) से सियासी हलचल मच गई। हारने वाले कुछ प्रमुख चेहरे:
- जीशान सिद्दीकी (बांद्रा ईस्ट)
- पूर्व विधायक और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सतीश सरदेसाई ने हराया।
- फहाद अहमद (मुंबादेवी)
- स्वरा भास्कर के पति और सपा नेता फहाद अहमद को एनसीपी की सना मलिक ने हराया। सना नवाब मलिक की बेटी हैं।
- नवाब मलिक (शिवाजी मानखुर्द)
- एनसीपी नेता नवाब मलिक, जो सना मलिक के पिता हैं, अबू आजमी से 30,000 से अधिक वोटों से हार गए।
- धीरज देशमुख (लातूर ग्रामीण)
- पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख को बीजेपी के रमेश काशीराम कराड ने हराया।
- अमित ठाकरे (माहिम)
- राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) के महेश सावंत ने 17,151 वोटों के अंतर से हराया।
- शाइना एनसी (मुंबादेवी)
- शिवसेना नेता शाइना एनसी कांग्रेस के अमीन पटेल से 35,505 वोटों के अंतर से हार गईं।
- युगेंद्र पवार (बारामती)
- शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार को चाचा अजित पवार ने 1,00,899 वोटों के अंतर से हराया।
- जयश्री पाटिल (सांगली)
- वसंतदादा पाटिल की परिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल को बीजेपी के सुधीरदादा गाडगिल ने हराया।
- नाना पटोले (साकोली)
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले महज 1,607 वोटों के अंतर से बीजेपी के अविनाश ब्रह्मानकर से हार गए।
- पृथ्वीराज चव्हाण (कराड दक्षिण)
- पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को बीजेपी के अतुलबाबा भोसले ने 39,355 वोटों के अंतर से हराया।


