UP By-Election Results 2024 Winners List : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम कल आ चुका हैं, जिन पर राज्यभर की नजरें थीं। इन उपचुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था। इन उपचुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन उपचुनावों में पूरी ताकत झोंकी थी। अब जब परिणाम सामने आ गए हैं, आपको बताते हैं कि किन सीटों पर किस पार्टी ने कब्जा जमाया और कौन से उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
करहल विधानसभा सीट
करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। इस सीट पर सपा नेता तेजप्रताप यादव ने भाजपा उम्मीदवार अनुजेश यादव को हराया। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन भाजपा ने यहां कड़ी टक्कर दी। तेजप्रताप यादव ने भाजपा के अनुजेश यादव को 14,702 वोटों के बड़े अंतर से हराया। तेजप्रताप को 1,04,207 वोट मिले, जबकि अनुजेश यादव को 89,505 वोट मिले।
मीरापुर विधानसभा सीट
मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा नीत एनडीए को जीत हासिल हुई है। यहां रालोद के मिथलेश पाल ने विजय प्राप्त की। सपा की ओर से सुंबुल राणा और बसपा से शाहनजर ने चुनाव लड़ा था, लेकिन एनडीए के प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
कुंदरकी विधानसभा सीट
कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा ने सपा को बड़ा झटका दिया है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, और भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान को 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।
सीसामऊ विधानसभा सीट
सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा ने जीत हासिल की है। यहां के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ था। सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा था। नसीम सोलंकी ने भाजपा के सुरेश अवस्थी को करीब 8,000 वोटों के अंतर से हराया।
फूलपुर विधानसभा सीट
फूलपुर विधानसभा सीट (UP By-Election Results 2024 Winners List) पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की है। भाजपा के दीपक पटेल ने सपा के मो. मुज्तबा सिद्दीकी को 10,000 वोटों से हराया। यह जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
खैर विधानसभा सीट
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। भाजपा के सुरेंद्र सिंह ने सपा की चारु केन को 38,503 वोटों से हराया। यह एक बड़ी जीत साबित हुई और भाजपा के पक्ष में एक और महत्वपूर्ण सीट जोड़ दी।
गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के संजीव शर्मा ने सपा के सिंह राज जाटव को 70,600 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।
कटेहरी विधानसभा सीट
कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती वर्मा को हराया। भाजपा का यह प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद थे। सपा की शोभावती वर्मा, जो सांसद लालजी वर्मा की पत्नी थीं, इस सीट पर हार गईं।
मझवां विधानसभा सीट
मझवां विधानसभा सीट (UP By-Election Results 2024 Winners List) पर भी भाजपा की जीत हुई है। भाजपा के सुचिस्मिता मौर्य ने सपा की ज्योति बिंद को हराया। यह सीट भी भाजपा ने अपनी झोली में डाली है।


