राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : राजा भैया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता यात्रा’ में लिया भाग, बांग्लादेश हिंसा पर उठाई आवाज

by | Nov 29, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP News : कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने झांसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ में शामिल होकर सनातन धर्म की एकजुटता का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान राजा भैया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया और मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

संभल हिंसा पर राजा भैया का बयान

राजा भैया ने संभल में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि वहां शांति बहाल (UP News) हो चुकी है और हालात सामान्य हैं। उन्होंने कहा, “प्रशासन का काम सराहनीय है। हिंसा कहीं भी हो, वह दुखद होती है।” जब उनसे अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि इस पर समाजवादी पार्टी के नेताओं से ही सवाल किया जाना चाहिए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार

राजा भैया ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश के हालात बेहद खराब हैं। साधु-संतों और आम हिंदुओं पर सिर्फ उनकी धार्मिक पहचान के कारण अत्याचार हो रहा है। उनकी दुकानों को लूटा जा रहा है, हत्या की जा रही है।”

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद पर आज होगी पहली सुनवाई, हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

ये भी देखें : Ajmer Dargah दाखिल याचिका पर बोले Dargah प्रमुख Syed Ali Khan, “यहां की शांति भंग नहीं होनी चाहिए”

उन्होंने चिन्मय कृष्ण दास, जो इस्कॉन से जुड़े हैं, की गिरफ्तारी और उनके वकील की हत्या (UP News) का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने वैश्विक शक्तियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और हिंदुओं से जागरूक होने की अपील की।

बांग्लादेश दूतावास के बाहर प्रदर्शन का आदेश

राजा भैया ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी बांग्लादेश की कट्टरवादी सरकार के हिंदू विरोधी रवैये की निंदा की और वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की मांग की।

सनातन धर्म की एकता का संदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा में शामिल होकर राजा भैया ने सनातन धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम न केवल उनके समर्थकों के बीच उनकी छवि को और मजबूत करता है, बल्कि हिंदुओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर