राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal News : 5 दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई

by | Nov 29, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद एहतियातन बंद की गई इंटरनेट सेवाएं पांच दिनों बाद बहाल कर दी गई हैं।

जुमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुमे की नमाज (Sambhal News) के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया। शाही जामा मस्जिद और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे, लेकिन माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिले में शांति कायम है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है, और स्थानीय लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नमाज अदा कराने से पहले सुरक्षा को लेकर बैठकें की गई थीं, और सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में अहम निर्देश देते हुए निचली अदालत को जामा मस्जिद से जुड़े मामले पर सुनवाई न करने को कहा है। कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया है। अब मामले में कोई भी कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर ही होगी।

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद पर आज होगी पहली सुनवाई, हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

ये भी देखें : Ajmer Dargah दाखिल याचिका पर बोले Dargah प्रमुख Syed Ali Khan, “यहां की शांति भंग नहीं होनी चाहिए”

सुरक्षा के विशेष उपाय

हिंसा के बाद जिले के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। 30 नवंबर तक बाहरी नेताओं और अन्य लोगों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शांति बनाए रखने के प्रयास

संभल के अधिकांश इलाकों में स्थिति शांत है लेकिन जामा मस्जिद और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और शांति बहाली के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर