राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : संभल जाने की कोशिश में अजय राय को पुलिस ने रोका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

by | Dec 2, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। अजय राय के साथ कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस (UP News) के बीच हल्की झड़प हुई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने पीएसी की दो गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

  • अजय राय पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
  • कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं।
  • पुलिस और पीएसी के जवान अजय राय को जबरन हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

रात से ही तैयारी में जुटे थे कांग्रेस नेता

कांग्रेस ने संभल जाने की योजना पहले ही बना ली थी।

  • रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में ही बिताई।
  • प्रदेश भर से नेता और कार्यकर्ता रविवार शाम तक लखनऊ पहुंच गए थे ताकि सोमवार सुबह एकसाथ संभल रवाना हो सकें।
  • रवाना होने से पहले अजय राय ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़ें : Farmers’ Protest : किसानों का दिल्ली कूच आज, दिल्ली NCR में इन रास्तों पर जानें से बचें

ये भी देखें : 3 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर, Asaduddin Owaisi ने Mohan Bhagwat से पूछे सवाल

संभल जाने पर क्यों लगी है रोक?

प्रशासन ने 10 दिसंबर तक संभल में प्रवेश पर रोक लगाई है।

  • हाल ही में सपा नेताओं ने भी संभल जाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें रोका गया।
  • सपा विधानमंडल दल के नेता, प्रदेश अध्यक्ष, और सांसद इकरा हसन को भी वहां जाने से रोका गया था।

पार्टी मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल में मृतक परिवारों से मिलने की योजना बना रहा था।

  • सोमवार सुबह ही पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया।
  • कार्यालय की ओर जाने वाले मार्गों को ब्लॉक कर दिया गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर