राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Soniya Gandhi Birthday : सोनिया गांधी के जन्मदिन पर अखिलेश यादव और मायावती ने सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में दी बधाई

by | Dec 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Soniya Gandhi Birthday : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने 9 दिसंबर, सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 78वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी, जो कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष भी हैं, लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ सालों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी संसदीय दल की प्रमुख व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की दिली मुबारकबाद एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र की शुभकामनायें। उनके परिवार के सदस्यों व समर्थकों को भी आज के दिन की हार्दिक बधाई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोनिया गांधी को ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। अखिलेश यादव की पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। वहीं, बसपा इस समय न तो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और न ही ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी को बधाई दी। यूपी कांग्रेस ने लिखा, नारीशक्ति की प्रतीक चिह्न श्रीमती सोनिया गांधी जी सेवा व समर्पण की प्रतिमूर्ति, सौहार्द व सद्भाव की पर्याय तथा ममता व त्याग की मूरत हैं। उनका व्यक्तिगत एवं राजनैतिक जीवन हमेशा प्रेरणा का नवदीप जलाकर हम सभी को रास्ता दिखाता रहेगा। ईश्वर उन्हें दीर्घायु, आरोग्य एवं यशस्वी जीवन प्रदान करे। जन्मदिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर