PV Sindhu Marriage : भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बहुत जल्द, 22 दिसंबर को वह हैदराबाद के ही रहने वाले वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी उदयपुर में होगी, जो अपने झीलों के लिए प्रसिद्ध है। इस खास दिन का इंतजार उनके परिवार और फैंस दोनों को ही है।
मास्टर-ब्लास्टर ने तस्वीर साझा कर दी बधाई
सिंधू और उनके होने वाले पति ने इस रविवार को भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर जाकर उन्हें शादी का न्योता दिया। इस दौरान दोनों ने दिग्गज खिलाड़ी के साथ कुछ खास पल बिताए। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पीवी सिंधू और वेंकट दत्ता साई के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई दी। सचिन ने लिखा, “बैडमिंटन में स्कोर हमेशा प्यार से शुरू होता है और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी ये सुनिश्चित करती है कि यह प्यारा हमेशा के लिए रहेगा।” साथ ही उन्होंने सिंधू और उनके होने वाले पति को उनके खास दिन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद भी दिया।
सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट ने पीवी सिंधू और उनके जीवनसाथी के लिए शुभकामनाओं का एक सैलाब बहा दिया। सचिन ने दोनों को जीवन भर की खुशियों और शानदार यादों की कामना की।
सिंधू के पिता, पीवी रमना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह शादी का निर्णय लगभग एक महीने पहले ही लिया गया था। उन्होंने कहा, दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से सिंधू का कार्यक्रम बहुत व्यस्त होने वाला था। वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी और सिंधू की शादी का यह खास अवसर दोनों परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और खुशी भरा क्षण होगा।
ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”


