राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Fatehpur News : यूपी में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने उठाए सख्त कदम, 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चलाया बुलडोजर

by | Dec 10, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Fatehpur News : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह फतेहपुर जिले में सड़क चौड़ीकरण के कारण अतिक्रमण के दायरे में आने वाली ललौली स्थित 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अतिक्रमण वाले हिस्से को जमींदोज किया गया।

इस कार्रवाई का कारण सड़क चौड़ीकरण था, जो पहले ही पीडब्ल्यूडी द्वारा 24 सितंबर को अतिक्रमण अभियान के तहत शुरू किया गया था। उस समय मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों ने स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय मांगा था। हालांकि, तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।

मस्जिद कमेटी (Fatehpur News) ने इस मामले को हाईकोर्ट में उठाया था। हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की थी, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन ने 180 साल पुरानी मस्जिद के उस हिस्से को ध्वस्त करना शुरू कर दिया, जो अतिक्रमण की चपेट में था।

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि इस कार्रवाई में दो बुलडोजरों का इस्तेमाल किया गया। अतिक्रमण के जद में आने वाले हिस्से को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चले, जिसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल, आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई थी।

हालांकि मस्जिद (Fatehpur News) के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। प्रशासन की ओर से पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई, और किसी भी तरह के विरोध या झगड़े की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में स्थिति नियंत्रित है और प्रशासन का दावा है कि यह कदम सार्वजनिक हित में उठाया गया है।

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर