राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : जनवरी में इस तारीख को महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

by | Dec 12, 2024 | ख़बर

Prayagraj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की अनौपचारिक शुरुआत करने पहुंचेंगे। इस दौरान वह त्रिवेणी संगम पर गंगा पूजन और आरती करेंगे। आचार्य दीपू मिश्रा के नेतृत्व में सात तीर्थ पुरोहितों की टीम प्रधानमंत्री की पूजा कराएगी। पीएम मोदी सबसे पहले कुंभ कलश की स्थापना करेंगे और मां गंगा की आरती के साथ उन्हें दूध अर्पित करेंगे। पूजा के दौरान पीएम मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे और महाकुंभ के सफल आयोजन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करेंगे।

गंगा पूजन के इस आयोजन में अखाड़ों और विभिन्न संप्रदायों के संत महात्मा भी शामिल होंगे। पूजा के बाद प्रधानमंत्री संत महात्माओं से अलग से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे के लिए शहर के रास्तों को खूबसूरती से सजाया गया है। जिन रास्तों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, वहां रंग-बिरंगे झंडे, होर्डिंग और कटआउट लगाए गए हैं, ताकि पीएम मोदी को एक सुखद अनुभव प्रदान किया जा सके।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : ठंड ने पूरी तरह से यूपी में दे दी है दस्तक, शीतलहर को लेकर IMD ने किया अलर्ट जारी

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर कटाक्ष, “Congress-India Alliance में पूरी तरह विश्वास खो चुकी है”

पीएम मोदी की सभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन स्थल पर 50 हजार कुर्सियां और 24 से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। सभा में दो लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। ठंड को ध्यान में रखते हुए बड़ा पंडाल बनाया गया है, जिसमें ब्लॉक्स के माध्यम से बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि पीछे बैठे लोग भी मंच की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देख सकें।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर लगभग 7000 करोड़ रुपये की 500 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। महाकुंभ में सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को भी विशेष रूप से इस सभा में आमंत्रित किया गया है। सभा स्थल पर सभी इंतजाम इस तरह किए गए हैं कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम भव्य और सफल रहे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर