राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather News : यूपी में शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों में कोहरे का किया अलर्ट जारी

by | Dec 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather News : उत्तर प्रदेश इस समय शीतलहर की चपेट में है, और तापमान में लगातार गिरावट के कारण सर्दी का एहसास और भी तेज हो गया है। दिन के समय धूप की तपिश कुछ राहत दे रही है, लेकिन लोग अब धूप में बैठने लगे हैं ताकि सर्दी से बचा जा सके। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है और मौसम में और कड़ापन आ सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के 31 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

आज सुबह से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि रामपुर, संभल, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, महारजगंज, हरदोई, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और कन्नौज जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में दृश्यता कम हो सकती है, जिससे यात्रा करना कठिन हो सकता है।

बारिश की संभावना:

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से कानपुर क्षेत्र के आसपास बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आएगी, और प्रदेशभर में सर्दी का एहसास और तेज होगा।

पहाड़ों (UP Weather News) में लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिसका असर अब उत्तर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के अंत तक राज्य में और सर्दी बढ़ सकती है। अयोध्या जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच चुका है, और यहां सर्दी अपने चरम पर है।

ये भी पढ़ें : Zakir Hussain : संगीत की दुनिया के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

ये भी देखें : AAP ने मौजूदा 20 विधायकों काटे के टिकट, नए चेहरों पर जताया भरोसा, जारी की आखिरी लिस्ट

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर