UP News : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब नशे में धुत कार सवारों ने कैंटर के फंसे चालक की मदद करने वाले लोगों को रौंद दिया।
घटना यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 161 के पास रात के समय घटी, जब एक कैंटर अज्ञात वाहन से टकराकर फंस गया था। इस दौरान दो कार सवार और एक कैंटर चालक अपनी गाड़ियों को साइड में खड़ी कर फंसे हुए चालक की मदद कर रहे थे। वे उसे सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे कि तभी आगरा से नोएडा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने इन सभी को टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए आगरा के एस.एन. हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे (UP News) के बाद खंदौली टोल अथॉरिटी और थाना प्रभारी निरीक्षक खंदौली राकेश कुमार चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टोल अथॉरिटी के मुताबिक, हादसा करने वाला कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस अब इस मामले में उचित कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
ये भी देखें : AAP ने मौजूदा 20 विधायकों काटे के टिकट, नए चेहरों पर जताया भरोसा, जारी की आखिरी लिस्ट


