राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur News : IIT छात्रा के रेप मामले में एसीपी मोहसिन खान पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज किया बयान

by | Dec 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur News : कानपुर में तैनात रहे एसीपी मोहसिन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन पर एक आईआईटी छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के बाद अब कोर्ट में भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। कोर्ट में बयान के दौरान पीड़िता भावुक हो गई और उसके आंसू भी छलक पड़े।

पीड़िता के अनुसार एसीपी मोहसिन खान कानपुर आईआईटी से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान रिसर्च के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन खान ने उसे अपनी पत्नी से अलग रहने का झांसा दिया और शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता (Kanpur News) ने जब एसीपी की सच्चाई सामने आने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अंकिता शर्मा और एडीसीपी अर्चना सिंह को जांच सौंपी गई। दोनों महिला अफसर सिविल ड्रेस में आईआईटी पहुंची और जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

सोमवार 16 दिसंबर को पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि एसीपी मोहसिन खान ने उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ अलग कमरे में रहते हैं। इस झांसे में आकर उसने भरोसा किया, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर उसने शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने अपने बयान में सवाल उठाया कि आखिर आरोपी एसीपी मोहसिन खान को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? साथ ही उसने यह भी कहा कि एसीपी को सस्पेंड क्यों नहीं किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के दिन ही मोहसिन खान को कानपुर से हटाकर लखनऊ मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। वहां से ज्वाइन करने के बाद उन्होंने मेडिकल लगाकर छुट्टी ले ली और तब से वह लापता हैं। पुलिस अभी तक मोहसिन खान का पता नहीं लगा पाई है।

पीड़िता के अधिवक्ता अनंत शर्मा ने बताया कि कोर्ट में बयान के दौरान पीड़िता काफी टूट गई और उसने पूरी घटना का विस्तार से वर्णन किया। अधिवक्ता के अनुसार, पुलिस को अब जल्द से जल्द आरोपी एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें : Zakir Hussain : संगीत की दुनिया के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

ये भी देखें : AAP ने मौजूदा 20 विधायकों काटे के टिकट, नए चेहरों पर जताया भरोसा, जारी की आखिरी लिस्ट

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर