राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Air Pollution : दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 700 के पार

by | Dec 18, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Air Pollution : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर और बढ़ते प्रदूषण के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बुधवार को भी राजधानी में कंपकपी की सर्दी और खतरनाक प्रदूषण स्तर का असर जारी रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस बीच, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है।

सोमवार रात को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुंचने के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को लागू कर दिया गया था। मंगलवार की तुलना में बुधवार को प्रदूषण का स्तर और भी अधिक खतरनाक हो गया।

दिल्ली रियल टाइम एयर क्वालिटी के मुताबिक, बुधवार सुबह 6:45 बजे राजधानी के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक दर्ज किया गया। नरेला में सबसे अधिक AQI 784, भलस्वा लैंडफिल में 739, पंजाबी बाग में 646, अलीपुर में 633, द्वारका में 632, जंगपुरा में 618, वसंधरा इन्क्लेव में 615, रोहिणी में 599, शाहदरा में 585, हस्तसाल में 583 और बाली नगर में 515 AQI के साथ क्रिटिकल श्रेणी में दर्ज हुआ। इस स्तर पर पहुंचने से प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिससे सांस की तकलीफ और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें घने कोहरे की संभावना जताई गई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 दिसंबर तक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

मंगलवार, 17 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हालांकि, इस दिन दिल्ली में शीतलहर की स्थिति नहीं रही, लेकिन आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत से 97 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे ठंडक का एहसास और भी अधिक हुआ।

सोमवार,16 दिसंबर को प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (GRAP-4) को लागू कर दिया था। इसके तहत दिल्ली में स्कूलों को हाइब्रिड मोड में संचालित करने की सलाह दी गई है, ताकि बच्चों को प्रदूषण से बचाया जा सके। मंगलवार से स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कक्षाएं चल रही हैं, ताकि बच्चों को बाहरी हवा से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें : Raja Bhaiya News : यूपी विधानसभा में संभल मामले को लेकर राजा भैया का बयान वायरल

ये भी देखें : RajyaSabha MP C. Ilaiyaraja हुए जातिगत भेदभाव का शिकार, मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह में जाने से रोका

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर