राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Banda : दो सहेलियों ने की आत्महत्या, दोनों ने हाथ पर गुदवा रखे थे एक दूसरे के नाम

by | Dec 21, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Banda : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां कुछ घंटों के भीतर दो सहेलियों ने आत्महत्या कर ली। पहले एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दी जिसके बाद उसकी सहेली इस सदमे को सहन नहीं कर सकी और उसने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों के हाथों पर एक-दूसरे के नाम गुदे हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। 19 साल की एक लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी छोटी बहन ने काफी देर तक कोई आवाज नहीं सुनी तो उसने जाकर देखा और चीख पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को नीचे उतारा, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू ही की थी कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी 18 वर्षीय सहेली ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल में ASI ने किया कृष्ण कूप का सर्वे, कल्कि विष्णु मंदिर में खुदाई जारी

ये भी देखें : संसद में धक्का-मुक्की पर बोलीं SP MP Dimple Yadav, BJP को दहराया जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की कपड़ों की मांग कर रही थी, लेकिन परिवार ने कुछ दिन बाद कपड़े दिलाने की बात कही थी। इस बात पर उसने खुदकुशी कर ली। पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली इस घटना का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसने भी आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, दोनों सहेलियों की दोस्ती बहुत गहरी थी और वे दिनभर साथ रहती थीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएसपी सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को पहली आत्महत्या की सूचना मिली थी। कुछ देर बाद दूसरी लड़की की आत्महत्या की जानकारी मिली। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर