राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal : संभल में चौथे दिन भी खुदाई जारी, खोज के दौरान मिली बावड़ी

by | Dec 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में लगभग 150 साल पुरानी बावड़ी की खुदाई चौथे दिन भी जारी है। खुदाई स्थल पर भीड़ जमा होने के कारण अब सुरक्षा के लिए पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। इस खुदाई की शुरुआत 13 दिसंबर को भस्म शंकर मंदिर के 46 साल बाद फिर से खुलने के बाद हुई। चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में 21 दिसंबर को खुदाई के दौरान 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली प्राचीन बावड़ी मिली है।

चंदौसी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि खुदाई के दौरान शुरू में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाई गई थी। अब बावड़ी की संरचना दिखने लगी है, इसलिए श्रमिक फावड़े से मलबा साफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक बावड़ी में कमरे और सीढ़ियां मिली हैं, लेकिन परत दर परत क्या निकलेगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, यूपी STF और पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन में 3 आतंकवादी को किए ढेर

ये भी देखें : Delhi में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशी |

सोनकर ने कहा कि लगभग 50 लोग खुदाई में लगे हुए हैं, लेकिन भीड़ के कारण काम में दिक्कत हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रोशनी और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए मेडिकल टीम और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि इस स्थल का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने पर विचार किया जा रहा है। अगर आवश्यक हुआ, तो एएसआई से अनुरोध किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बावड़ी की ऊपरी मंजिल ईंटों से बनी है, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल संगमरमर की है। इसके अंदर चार कमरे और एक बावड़ी मिली है। अतिक्रमण हटाने के साथ खुदाई का कार्य जारी रहेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर