राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीएम योगी बोले, “भारत माता के महान सपूत थे बाबा साहब, बीजेपी ने ही दिया उन्हें सम्मान…”

by | Dec 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया। उन्होंने विपक्ष पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहब का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बाबा साहब को भारत माता का महान सपूत बताया और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर गलतफहमी पैदा की जा रही है।

बसपा द्वारा गृहमंत्री के बयान पर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच सीएम योगी ने कहा कि हर भारतवासी बाबा साहब के लिए श्रद्धा भाव रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए काम किया है। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकारों ने बाबा साहब को सम्मान दिया है। मध्य प्रदेश के महू में उनके जन्मस्थल पर भाजपा ने स्मारक बनवाया, जिसका उद्घाटन अटल जी ने किया।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, यूपी STF और पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन में 3 आतंकवादी को किए ढेर

ये भी देखें : Delhi में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशी |

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब के नाम से जुड़ी पहचान को भाजपा ने सुरक्षित रखा है। दिल्ली में आंबेडकर सेंटर से लेकर मुंबई और लंदन तक, उनकी विरासत को सहेजने का कार्य भाजपा ने किया। बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थ भी भाजपा ने बनाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं बाबा साहब के सपनों के अनुरूप हैं और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहब संविधान सभा का हिस्सा बनें, लेकिन गांधी जी के हस्तक्षेप से उन्हें ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1952 और 1954 के उपचुनाव में बाबा साहब को हराने का काम किया। कांग्रेस ने उनकी स्मृति को संरक्षित करने के बजाय उन्हें दरकिनार किया, जबकि भाजपा ने पंचतीर्थ का निर्माण करवाया।

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब ने खुद कांग्रेस पर दलितों और वंचितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, लेकिन दलितों का नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने कन्नौज में बाबा साहब के नाम से बने मेडिकल कॉलेज का नाम हटा दिया था। गृहमंत्री के बयान को तोड़ने-मरोड़ने की राजनीति पर भी योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर