राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : बैंक लूटकांड के दोनों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

by | Dec 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) लॉकर लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। एक आरोपी लखनऊ में जबकि दूसरा गाजीपुर में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ। लखनऊ क्राइम ब्रांच और चिनहट पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश सोबिंद कुमार घायल हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लूटकांड (Lucknow) में शामिल सात आरोपियों में से दो का एनकाउंटर हो चुका है। कल तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, जिनमें अरविंद कुमार मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ। बाकी बलराम कुमार और कैलाश बिंद को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी मिथुन कुमार बिंद और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार हैं।

चिनहट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सोबिंद को पकड़ा। उसके पास से नकदी, जेवर, पिस्टल और एक कार बरामद हुई। मुठभेड़ में तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, यूपी STF और पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन में 3 आतंकवादी को किए ढेर

ये भी देखें : Delhi में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशी |

गाजीपुर में गहमर थाना क्षेत्र में बैंक लूटकांड के आरोपी सन्नी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बिहार बॉर्डर पर सन्नी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सन्नी घायल हुआ और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

गाजीपुर और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सन्नी दयाल के पास से पिस्टल, कारतूस और चोरी की अन्य सामग्री बरामद हुई। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर