राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rahul Gandhi : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – ‘मैंने अपना एक मार्गदर्शक खो…’

by | Dec 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Rahul Gandhi : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से करीब सुबह नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रद्धांजलि देने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के कई अन्य नेता वहां मौजूद थे।

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे। उनके पार्थिव शरीर के पास नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय राजनीति के इस महान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा, मैंने अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे। मनमोहन सिंह, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, भारतीय राजनीति में अपने सौम्य और संतुलित व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी नेतृत्व क्षमता, विनम्रता और देश के प्रति निष्ठा ने उन्हें एक सम्मानित और आदर्श नेता बना दिया। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि भारतीय राजनीति का एक अहम हिस्सा भी खो गया है। उनके मार्गदर्शन में देश ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है।

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

ये भी देखें : SP MP Iqra Hassan ने Imran Pratapgarhi से जुड़े सवालों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शादी को लेकर क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर