राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida Party Location : अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए नोएडा में देख रहें है पेरफेक्ट जगह, तो पढ़ें पूरी खबर

by | Dec 29, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida Party Location : नया साल आने में अब बस दो दिन रह गए हैं, और लोग अपने नए साल के जश्न को लेकर तैयार हो चुके हैं। कुछ लोग परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग पार्टी की जगह और थीम को लेकर उत्सुक हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस बार का न्यू ईयर पार्टी कुछ खास हो, तो नोएडा के पब्स, क्लब्स और कई ऐसी घुमने की जगह हैं जो आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। ये क्लब्स और पब्स न केवल शानदार माहौल और थीम के साथ न्यू ईयर पार्टी आयोजित कर रहे हैं, बल्कि न्यू ईयर डिस्काउंट्स भी दे रहे हैं।

अगर आप चमचमाती लाइट्स, ग्लैमर और धमाकेदार म्यूजिक के साथ नए साल का स्वागत करना चाहते हैं, तो Imperfecto क्लब पर जाएं। यहां “The Golden Countdown” थीम के तहत पार्टी आयोजित की जा रही है। लाइव म्यूजिक और एक तगड़े डीजे सेट के साथ आप 2024 को अलविदा कह सकते हैं और 2025 का स्वागत पूरी धूमधाम से कर सकते हैं। क्लब में धमाकेदार डांस, शानदार डेकोरेशन और शानदार एंटरटेनमेंट के साथ इस जश्न को खास बना सकते हैं। इसके अलावा, आप एंट्री टिकट को बुक माय शो से भी बुक कर सकते हैं।

अगर आप एक ऐसी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, जहां गेम्स, बढ़िया कॉकटेल और टेस्टी फूड का अनुभव भी मिले, तो Smash Club एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह क्लब DLF मॉल में स्थित है और यहां पर आपको पार्टी वाइब्स के साथ साथ शानदार म्यूजिक का अनुभव होगा। यहां कई पैकेज उपलब्ध हैं, जैसे Platinum, Gold और Kids Special पैकेज, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। इस क्लब में नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया जा सकता है।

अगर आप इलेक्ट्रिफाइंग डीजे बीट्स पर थिरकने का अनुभव करना चाहते हैं, तो Float by Duty Free क्लब आपके लिए सही जगह है। यहां पर लाइव ढोल परफॉर्मेंस और शानदार म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। साथ ही, यहां पर कॉकटेल्स से लेकर बढ़िया ड्रिंक्स और इंडियन से लेकर इंटरनेशनल फ्लेवर्स तक सब कुछ मिलेगा। यह क्लब नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल, सेक्टर 75 में स्थित है और यहां की न्यू ईयर पार्टी बहुत ही रोमांचक होगी।

अगर आप एक प्रीमियम वेन्यू पर अपनी नाइट एन्जॉय करना चाहते हैं, तो Moor Cafe Lounge & Bar जाएं। गार्डन गलेरिया में स्थित इस कैफे में डीजे की बीट्स पर थिरकने का मजा लिया जा सकता है। यहां का स्वादिष्ट मेन्यू और शानदार लोकेशन इस पार्टी को और भी खास बना देंगे। एक बेहतरीन ड्रेस थीम के साथ आप यहां अपने दोस्तों के साथ यादगार रात बिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, जांच जारी, जानिए पूरा मामला

ये भी देखं : Delhi High Court का Atishi Government को Order, करनी होगी केंद्र सरकार की योजना लागू

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर