राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gonda : पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात, “देश को राहुल की जरूरत…”

by | Jan 2, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, राजनीति

Gonda : गोंडा के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को 2025 में गंभीर होने की सलाह दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी की जरूरत है और कांग्रेस को अब बचकानी हरकतें छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 तक गंभीर हो जाएंगे, क्योंकि देश के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नरसिंह राव के अपमान को भूल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव के शव को अपने कार्यालय में ले जाने से भी मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि उनके परिवार के अलावा किसी और की समाधि दिल्ली में न बनाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए मंजूरी दे दी है, इसलिए अब कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Maharajganj News : बुलडोजर से मकान तोड़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, SC का 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

ये भी देखें : Bansuri Swaraj ने किया AAP पर कटाक्ष, “कई महीनों से मौलवियों को वेतन नहीं दिया है…”

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जिनका जनता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि वे अयोध्या आकर भगवान राम और हनुमान जी का दर्शन करें और सद्बुद्धि प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में उठाना चाहिए, क्योंकि विपक्ष की सक्रियता देश के लिए जरूरी है।

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्मृति स्थल में संजय गांधी के स्मारक के आसपास कुछ स्थानों का निरीक्षण किया गया है। सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार से परामर्श कर रही है और स्मारक के लिए तीन-चार स्थानों पर विचार हो रहा है। अंतिम निर्णय सिंह के परिवार की सहमति से लिया जाएगा। सरकार स्मारक स्थल के लिए भूमि आवंटित करने से पहले एक न्यास का गठन करेगी और अपनी योजनाओं के बारे में परिवार को पहले ही सूचित कर चुकी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर