राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad : पुलिस ने यति नरसिंहानंद को मुरादाबाद जाने से रोका, गाजियाबाद बॉर्डर पर हिरासत में लिया

by | Jan 2, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Ghaziabad : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन भागवत भगवान नहीं हैं। हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग खोजने से रोकने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में काबा की खुदाई कराई जाए तो वहां भी मंदिर मिलेगा। नरसिंहानंद गुरुवार को गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने मुरादाबाद सीमा पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

नरसिंहानंद को हिंदू समाज पार्टी ने मुरादाबाद बुलाया था, जहां वह संभल के हरिहर मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर प्रेसवार्ता करने वाले थे। हालांकि, पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति न होने का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। नरसिंहानंद को करीब डेढ़ घंटे तक थाने में बैठाने के बाद मुरादाबाद नहीं जाने की सहमति पर छोड़ दिया गया।

पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद नरसिंहानंद ने मीडिया से बातचीत में मोहन भागवत के बयान पर कहा कि सनातन धर्म के धर्मगुरु और हर सनातनी चाहते हैं कि जितने भी मंदिर हैं, उन्हें आजाद कराया जाए और उनका जीर्णोद्धार हो। उन्होंने भागवत के विचारों को खारिज करते हुए कहा कि यह हमारे मंदिर हैं और हमें वापस मिलने चाहिए।

नरसिंहानंद ने कुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन के अखाड़ा परिषद के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुंभ हिंदुओं का पवित्र स्थल है और इसे अपवित्र होने से बचाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिमों के खाद्य पदार्थों से संबंधित विवादास्पद घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Maharajganj News : बुलडोजर से मकान तोड़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, SC का 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

ये भी देखें : Bansuri Swaraj ने किया AAP पर कटाक्ष, “कई महीनों से मौलवियों को वेतन नहीं दिया है…”

वक्फ पर उन्होंने कहा कि वक्फ को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर विभाजन कर जमीन ली गई है। उन्होंने कहा कि जिन्हें वक्फ चाहिए, वे पाकिस्तान चले जाएं। अब भारत में वक्फ की कोई आवश्यकता नहीं है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर