Khel Ratna Award Winners : भारत के युवा एवं खेल मंत्रालय ने उन एथलीटों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें आगामी 2025 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष के पुरस्कारों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार, और हरमनप्रीत सिंह जैसे शानदार एथलीटों का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। इन एथलीटों को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलेगा। सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
प्रमुख सम्मानित एथलीट
मनु भाकर: मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शूटिंग में इतिहास रचा, को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वे ओलंपिक की एकल प्रतियोगिताओं में दो अलग-अलग मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। मनु के नाम पर एक समय विवाद खड़ा हो गया था जब उनका नाम खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त एथलीटों की सूची में शामिल नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि शायद इसमें उनकी ही गलती थी।
डी गुकेश: शतरंज के सुपरस्टार डी गुकेश को भी इस वर्ष खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। महज 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड स्थापित किया था। उनका यह अभूतपूर्व प्रदर्शन शतरंज के प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
हरमनप्रीत सिंह: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपनी कप्तानी में टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह लगातार दूसरा मौका था जब भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हरमनप्रीत की नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने भारतीय हॉकी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
प्रवीण कुमार: पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से नवाजा जाएगा। उन्होंने पैरालंपिक की टी64 कैटेगरी की हाई-जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था, जो उनके अथक परिश्रम और संघर्ष का परिणाम है। प्रवीण ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि कठिनाईयाँ सिर्फ एक मार्गदर्शक होती हैं, जो उन्हें अपनी मंजिल तक पहुँचने से रोक नहीं सकतीं।
अर्जुन पुरस्कार की घोषणा
खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले एथलीटों की सूची भी जारी की है, जिसमें कुल 32 एथलीटों का चयन किया गया है। इनमें से 17 पैरा एथलीटों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो भारतीय खेल जगत में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह एथलीट विभिन्न खेलों में अपने अभूतपूर्व योगदान और कड़ी मेहनत के कारण इस सम्मान के पात्र बने हैं।
ये भी देखें : Bansuri Swaraj ने किया AAP पर कटाक्ष, “कई महीनों से मौलवियों को वेतन नहीं दिया है…”


