राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

04 Jan Ka Rashifal : धनु राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए किस राशि के लिए आज का दिन है अनुकूल

by | Jan 4, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

04 Jan Ka Rashifal : शनिवार का दिन विभिन्न राशियों के लिए कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन खुशियों से भरा होगा, तो वहीं कुछ राशियों को अपने कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन पुराने निवेश से लाभकारी रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं और कुछ नए संपर्क भी स्थापित होंगे। हालांकि, आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन अपनी समझ-बूझ से आप कार्यों को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। पिताजी से जुड़ी कोई बात आपको खटकी सकती है, इसलिये शांति से काम लें।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन सुखमय रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात से खुशी मिलेगी और जीवनसाथी की ओर से उपहार मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को थोड़ा और मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी, लेकिन अत्यधिक काम से सिर दर्द और थकान हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को कल उधारी के लेन-देन से सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए। आप दिल से दूसरों का भला करेंगे, लेकिन लोग इसे आपके स्वार्थ के रूप में देख सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिन तरक्की का संकेत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और बिजनेस में नई योजना पर काम करेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन आय में वृद्धि का संकेत है। किसी पुराने लेन-देन का निपटारा होगा और ससुराल पक्ष से रिश्तों में सुधार होगा। ऑफिस में टीमवर्क से काम में तेजी आएगी और किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। माता-पिता से बातचीत आपके लिए शुभ रहेगी।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी और आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा और दूर रह रहे परिजनों की याद आ सकती है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ पार्ट-टाइम कार्य करने की योजना बन सकती है। माताजी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन मंगलमय रहेगा। अचानक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है और पुराने मित्रों से मिलकर खुशी मिलेगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है और कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। पार्टनरशिप में काम करना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा। कामों से नयी पहचान मिल सकती है और प्रिय वस्तु की वापसी संभव है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम जीवन में साथी को परिवार से मिलवाने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन बिजनेस में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में नई पहचान मिल सकती है, लेकिन डील फाइनल करते समय सोच-समझ कर निर्णय लें। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है और तरक्की के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी। शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन लेन-देन में सावधानी रखने का है। धन के लेन-देन में सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है और किसी की मदद के लिए पैसे जुटाने की आवश्यकता पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में बेवजह के वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई लंबित काम पूरा हो सकता है और मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर कदम बढ़ाएं। धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी और परिवार के साथ समय बिताकर पारिवारिक समस्याओं का समाधान करेंगे। गरीबों की मदद से मानसिक शांति मिलेगी।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर