राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Moradabad : मुरादाबाद में सड़क पार कर रहे तेंदुए और बाइक सवार के बीच भीषण टक्कर, दोनों की हुई मौत

by | Jan 3, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Moradabad : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बीती रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे की और भी अजीब बात यह है कि घटनास्थल के पास ही एक तेंदुए की डेड बॉडी भी पाई गई, जिसका मुंह खून से सना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा बाइक और तेंदुए के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई।

घटना गुरुवार रात की है, जब युवक अपनी बाइक से लिंक रोड पर यात्रा कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक जब सड़क पार करने के दौरान लिंक रोड पर बाइक चला रहा था, तभी अचानक एक तेंदुआ सड़क क्रॉस करने की कोशिश करता है और बाइक के साथ टक्कर हो जाती है। हादसे के बाद बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद, युवक की लाश से कुछ कदमों की दूरी पर तेंदुए की भी डेड बॉडी पाई गई। तेंदुए का मुंह खून से सना हुआ था, जो यह संकेत करता है कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में तेंदुआ भी घायल हुआ और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि यह साफ हो सके कि तेंदुए की मौत की असली वजह क्या थी।

मुरादाबाद (Moradabad) मंडल के फ़ॉरेस्ट कंजरवेटर रमेश चंद्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, हमें रात में सूचना मिली थी कि एक तेंदुए की सड़क क्रॉस करते वक्त बाइक से टक्कर हुई है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से घटना की असल वजह का पता चलेगा।

ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर