Kanpur : कानपुर के घाटमपुर में प्रेम की अनोखी कहानी सामने आई, जहां एक लड़की ने थाने में अपने प्रेमी संग शादी रचा ली। मामला तब शुरू हुआ जब लड़की, बबली, नाबालिग थी और शादी नहीं कर सकती थी। उसने बालिग होने का इंतजार किया। 31 दिसंबर को जब बबली 18 साल की हुई, तो वह अपने प्रेमी महेश के घर शादी करने पहुंच गई।
हालांकि, महेश शादी के लिए तैयार था, लेकिन उसके घरवालों ने विरोध किया। बबली ने भी हिम्मत नहीं हारी और महेश के घर (Kanpur) पर ही धरने पर बैठ गई। बढ़ते हंगामे के कारण महेश के परिवार ने पुलिस को बुला लिया। मामला एसीपी रंजीत कुमार तक पहुंचा, जिन्होंने दोनों परिवारों को थाने बुलाया। गुरुवार को थाने में बातचीत के दौरान बबली और महेश शादी पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”
बबली ने यहां तक कह दिया कि अगर शादी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी। आखिरकार, परिवार वाले मान गए और पुलिस ने भी शादी की इजाजत दे दी। थाने में बने मंदिर में दोनों ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को माला पहनाई और पति-पत्नी बन गए। इस अनोखी शादी के बाद दोनों अपने घर खुशी-खुशी लौट गए। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा बटोरी।


