राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal : नगर पालिका को वक्फ की जमीन बताने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया FIR

by | Jan 3, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Sambhal : संभल में हाल ही में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जहां जमीन के नीचे से महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भी मंदिर के साक्ष्य मिलने का दावा किया जा रहा है। इस बीच, जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी को लेकर भी विवाद सामने आया। पुलिस ने वक्फ की जमीन को लेकर झूठे दावे करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है और जाली दस्तावेजों के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी (Sambhal) की जमीन को वक्फ की संपत्ति बताने का दावा फर्जी था। संभल प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम से मामले की जांच करवाई, जिसमें वक्फ के दस्तावेज पूरी तरह से जाली पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। संभल के डीएम ने बयान दिया है कि जिस जमीन पर पुलिस स्टेशन बन रहा है, वह वक्फ की संपत्ति नहीं है और संबंधित दस्तावेज फर्जी हैं।

ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”

इस क्षेत्र में पुलिस चौकी का निर्माण रणनीतिक रूप से हो रहा है क्योंकि यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। घनी आबादी और संकरी गलियों के कारण यहां सुरक्षा चुनौतियां हमेशा बनी रहती हैं। क्षेत्र का इतिहास भी सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा रहा है। वहीं, हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद हरिहर मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। हालिया सर्च अभियानों में प्राचीन मंदिर और तीर्थ स्थलों के प्रमाण मिलने के दावे भी इसी इलाके में किए जा रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर