राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : महाकुंभ 2025 के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुईं रद्द

by | Jan 4, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

Prayagraj : उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए आयोजन तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अवकाश दिया जा सकता है। इस आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए छह अलग-अलग रंगों के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ये पास विभिन्न श्रेणियों के लिए बनाए गए हैं। उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी नागरिकों और अप्रवासी भारतीयों के लिए सफेद पास, अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के लिए केसरिया, जबकि कार्यदायी संस्थाओं और फूड बूथ के लिए पीला ई-पास जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Bijapur Journalist Murder : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
ये भी देखें : Acharya Pramod ने PM Modi की तारीफ, Asaduddin Owaisi पर जमकर साधा निशाना

मीडिया को आसमानी, पुलिस बल (Prayagraj) को नीला और आपातकालीन सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास दिया जा रहा है। विभागीय समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महाकुंभ 2025 में सुरक्षा व्यवस्था के तहत 37,611 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें 22,953 कर्मी मेला क्षेत्र में, 6887 कमिश्नरेट में और 7771 जीआरपी में नियुक्त होंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 1378 महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की जाएंगी। 2013 और 2019 के आयोजनों की तुलना में इस बार पुलिस बल की संख्या में काफी इजाफा किया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर