CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ के एक छोटे से गांव के सामान्य किसान परिवार में जन्मे बाबूजी को बचपन से ही देश की स्वतंत्रता संग्राम को देखने और भविष्य के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का अवसर मिला था।
मुख्यमंत्रीने यह भी कहा कि कल्याण सिंह ने स्वयं को राष्ट्रभक्ति के सांचे में ढाला और अपनी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए हमेशा लोगों के बीच सम्मानित रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बाबूजी ने सत्तासीन होने के बावजूद कभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया, जबकि कई अन्य लोग सत्ता की लालच में सिद्धांतों को त्याग देते थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रयागराज में जारी ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है, और राज्य के कई हिस्सों में ठंड का सितम लोगों को बेहाल कर रहा है। विशेष रूप से प्रयागराज, जहां महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, यहां भी ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को प्रयागराज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सर्दी से राहत की संभावना फिलहाल नहीं है।
ये भी देखें : BJP और AAP में नहीं कोई अंतर…RSS दोनों की मां है, बोले AIMIM Chief Asaduddin Owaisi
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रयागराज (CM Yogi) में सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा और धुंध रहेगा। इसके बाद हल्की धूप खिल सकती है, लेकिन धूप के बाद भी लोग गलन से परेशान रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि ठंड का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है, जिससे लोगों को मौसम से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।


