राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान आया सामने सच

by | Jan 6, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में विस्फोट कर आतंकी वारदात को अंजाम देने की धमकी देने वाले आरोपी को महाकुंभ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक ने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी आयुष कुमार जायसवाल को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नसर पठान नाम से एक फर्जी आईडी बनाई थी। इस फर्जी आईडी के जरिए उसने महाकुंभ के दौरान विस्फोट कर हजारों लोगों की जान लेने की धमकी दी थी। आरोपी का यह उद्देश्य केवल अपने पड़ोसी, नसर पठान को फंसाना था। उसने योजना बनाई थी कि पुलिस नसर पठान को पकड़कर जेल भेज देगी।

महाकुंभ पुलिस ने पहले इस धमकी भरी पोस्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान की और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस की तफ्तीश के बाद यह मामला सुर्खियों में आया, जिसके बाद आरोपी नेपाल भाग गया था।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : ओपी राजभर के नेता कर रहे थे बाइक चोर की पैरवी, वकीलों ने सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष को जमकर पीटा

ये भी देखें : BJP और AAP में नहीं कोई अंतर…RSS दोनों की मां है, बोले AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

लेकिन, जब आरोपी बिहार लौट आया (Mahakumbh 2025), तो महाकुंभ पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी आयुष कुमार जायसवाल को प्रयागराज लाया गया, जहां उससे गहराई से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, आयुष कुमार जायसवाल अभी पढ़ाई कर रहा है। उसने यह साजिश दोस्तों के कहने पर रची थी। जब उससे पूछा गया कि उसने धमकी वाली पोस्ट में क्या लिखा था, तो उसने कहा कि उसे अब वह पोस्ट याद नहीं है। आयुष ने अपना नाम बताया और कहा कि यह घटना लगभग दस-पंद्रह दिन पहले की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर