राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिया बड़ा बयान- “बीजेपी में विभीषण…”

by | Jan 6, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, गोरखपुर, ट्रेंडिंग

UP Politics : गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर विभीषण जैसे लोग मौजूद हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार में भूमिका निभाई। संजय निषाद का आरोप है कि कुछ लोग निषाद समाज को लेकर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री तक को गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते बीजेपी 40 से ज्यादा सीटें हार गई।

डॉ. संजय निषाद ने दावा किया कि बीजेपी के अंदर मौजूद इन विभीषणों ने उनके बेटे को भी लोकसभा चुनाव हरवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 2027 के चुनावों में भी पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ये विभीषण अलग-अलग पार्टियों से आए हुए हैं और शीर्ष नेतृत्व तक गलत सूचनाएं पहुंचाते हैं, जिससे पार्टी की छवि खराब होती है।

ये भी पढ़ें : Jammu Railway Division: पीएम मोदी आज जम्मू रेलवे डिवीजन का करेंगे उद्घाटन, 721Km का शुरुआती दायरा

ये भी देखें : Priyanka Gandhi पर दिए विवादित बयान को लेकर Ramesh Bidhuri ने मांगी माफी, “अपने शब्द वापस…”

कैबिनेट मंत्री ने पहले भी निषाद समाज के साथ हो रहे कथित ‘धोखे’ को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग पार्टी को हराने की कोशिश कर रहे हैं।

संजय निषाद ने 6 जनवरी को गोरखपुर के रामनगर करजहां से ‘संवैधानिक अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा समाज को आरक्षण के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभीषणों को पार्टी से बाहर नहीं किया गया, तो 2027 में फिर से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर