राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : मायावती के बर्थडे पर बीएसपी देगी ये खास तोहफा, जानिए कैसी चल रही हैं तैयारियां

by | Jan 6, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : साल 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी के बाद संगठन विस्तार का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और नए सदस्यों को शामिल करने पर जोर देगी। इस जिम्मेदारी को जिला अध्यक्षों को सौंपा गया है, जबकि मंडल कोऑर्डिनेटर प्रत्येक जिले की समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट मायावती को सौंपेंगे।

इस बार बसपा अपने संगठन विस्तार के दौरान बस्तियों में कैडर कैंप आयोजित करेगी और कैडर बेस्ड पार्टी के तौर पर अपनी जड़ों को फिर से मजबूत करने का प्रयास करेगी। पार्टी का कैडर 2012 में सत्ता से बाहर होने के बाद कमजोर होता गया है, जिससे कई नेता सपा, भाजपा या कांग्रेस में चले गए। बसपा अब इस गिरावट को रोकने और अपने आधार को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : Jammu Railway Division: पीएम मोदी आज जम्मू रेलवे डिवीजन का करेंगे उद्घाटन, 721Km का शुरुआती दायरा

ये भी देखें : Priyanka Gandhi पर दिए विवादित बयान को लेकर Ramesh Bidhuri ने मांगी माफी, “अपने शब्द वापस…”

पार्टी को संगठन को मजबूत करने के लिए नए और युवा सदस्यों की तलाश है। युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी गई है, लेकिन अभी तक इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिला है। 15 जनवरी से शुरू होने वाले संगठन विस्तार कार्यक्रम में युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को अपनी नीतियों और विचारधारा से जोड़कर आम जनता के बीच काम करने के लिए प्रेरित करना है।

गौरतलब है कि साल 2027 के चुनाव को लेकर अन्य पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस ने नई समितियों का गठन करने की योजना बनाई है, जबकि भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की तैयारी है। ऐसे में बसपा अपने संगठन के पुनर्गठन के जरिए आगामी चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर