राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida : सेक्टर 63 में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, महिला की हुई मौत-पति गंभीर रूप से झुलसा

by | Jan 7, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, ट्रेंडिंग

Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार सुबह कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में मुख्य सड़क पर स्थित दो मंजिला कपड़े की दुकान में हुई। सुबह करीब 3:30 बजे आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

पुलिस (Noida) के अनुसार हादसे के वक्त दुकान के मालिक रोहित शर्मा और उनकी पत्नी विनीता पहली मंजिल पर सो रहे थे। आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल कर्मियों ने दंपति को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 34 वर्षीय विनीता ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

उधर, मध्य प्रदेश के रतलाम में भी रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में आग लगने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में रात करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि भागवत मौर्य के घर के बाहर चार्ज हो रही ई-बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे यह दुर्घटना घटी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर