राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में इन होटलों में ही करें बुकिंग, फ्रॉड से रहेंगे सुरक्षित

by | Jan 7, 2025 | ख़बर

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आने वाले हैं। इन पर्यटकों ने ठहरने के लिए होटलों में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, जालसाज भी इस अवसर का फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग तरीकों से पर्यटकों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इन हालात को देखते हुए जिला पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग (Mahakumbh 2025) के सहयोग से प्रयागराज के सभी पंजीकृत होटलों की सूची तैयार कराई है। इस सूची में प्रत्येक होटल का नाम, स्थान और अधिकृत मोबाइल नंबर दिया गया है। पुलिस ने अपील की है कि पर्यटक और श्रद्धालु होटल बुक करने से पहले सूची में दी गई जानकारी को अवश्य जांच लें और केवल सूची में दिए गए नंबरों के माध्यम से ही बुकिंग करें।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

पंजीकृत होटलों की यह सूची महाकुंभ और प्रयागराज जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा किया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कुंभ मेले का हेल्पलाइन नंबर 1920 भी जारी किया गया है। बता दें कि 13 जनवरी से प्रयागराज में त्रिवेणी की रेत पर महाकुंभ का आयोजन शुरू हो रहा है।

महाकुंभ के दौरान करीब एक महीने और चार दिनों तक कल्पवास होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु प्रवास कर धर्म और संस्कृति का अनुभव करेंगे। आयोजन के लिए महाकुंभ क्षेत्र में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संत-महात्मा पहले ही पहुंच चुके हैं, और कल्पवासियों का आना भी शुरू हो गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर