Lucknow News : राजधानी के आशियाना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 93 बटालियन में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद सिपाही को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र पारसनाथ सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार के छपरा जिले का निवासी था। घटना गुरुवार सुबह की है, जब ड्यूटी पर मौजूद उपेंद्र ने अचानक खुद को गोली मार ली।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और सीआरपीएफ (Lucknow News) के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


