राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bulandshahr : दुबई से पति करवाता रहा दोस्तों से पत्नी का रेप, रेप का वीडियो देखकर लेता था पैसे

by | Jan 9, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, मुख्य खबरें

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति, जो दुबई में काम करता है, पिछले तीन साल से अपने दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म करवा रहा है। महिला का आरोप है कि पति के दोस्त दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे भेजते हैं, और बदले में उसका पति पैसे लेता है।

यह मामला बुलंदशहर के गुलौठी क्षेत्र का है। महिला की शादी 2010 में गुलौठी के एक युवक से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं—दो बेटे और दो बेटियां। महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और साल में एक-दो बार ही घर आता है। महिला का आरोप है कि तीन साल पहले उसके पति ने अपने दो दोस्तों को घर लाकर उससे दुष्कर्म करवाया।

ये भी पढ़ें : Tirupati Stampede : एकादशी दर्शन के दौरान तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 40 घायल

ये भी देखेें : Andhra Pradesh में संबोधन के दौरान PM Modi ने की CM Chandrababu Naidu की तारीफ, हंसने लगे CM Naidu

महिला ने बताया कि पति की गैर-मौजूदगी में भी उसके दोस्त घर आते हैं और दुष्कर्म करते हैं। वह वीडियो बनाकर उसके पति को भेजते हैं। महिला ने शिकायत की कि जब उसने पति से इस बारे में बात की तो उसने उसे चुप रहने के लिए कहा। पति ने यह स्वीकार किया कि उसके दोस्त उसे वीडियो भेजते हैं और इसके बदले पैसे देते हैं। महिला ने बताया कि वह अब तक अपने बच्चों के लिए चुप रही।

महिला ने यह भी खुलासा किया कि उसका पति सऊदी अरब में बैठकर दुष्कर्म के वीडियो देखता था। जब वह विरोध करती, तो पति उसे तलाक की धमकी देकर शांत कर देता। हाल ही में जब पति घर आया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के भाई ने बताया कि उसे भी यह बात कुछ दिन पहले पता चली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई की बात कही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर