राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : एलएलबी छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मैम डैड, मैं…’

by | Jan 10, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow News : लखनऊ के एक निजी विश्वविद्यालय की 20 वर्षीय एलएलबी छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मथुरा की निवासी थी और विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना 10 जनवरी 2025 की सुबह करीब 8:20 बजे की है।

छात्रा, अक्षिता, अपने कमरे में बंद थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली, तो उसकी रूममेट अलीशा खान ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर असिस्टेंट वार्डन दीप्ति मिश्रा को बुलाया गया। वार्डन की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अक्षिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अक्षिता ने लिखा था, “सॉरी मैम डैड, मैं अच्छी बेटी नहीं हूं।” यह नोट उसके मानसिक दबाव और आत्मग्लानि की ओर इशारा करता है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शशांक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना (Lucknow News) मिलते ही चिनहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने कहा, मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : आज से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने किया अर्लट जारी

ये भी देखें : PM Modi द्वारा भाजी गई चादर पहुंची Ajmer Dargah, रोक लगाने वाली याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर