Prayagraj : महाकुंभ को इस बार पूरी तरह डिजिटल रूप दिया गया है। यूपी सरकार ने जगह-जगह क्यूआर कोड स्कैनर लगाए हैं, जो विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। लाल क्यूआर कोड आकस्मिक सेवाओं, नीला क्यूआर कोड आवास और आहार, हरा क्यूआर कोड मेला प्रशासन और नारंगी क्यूआर कोड यूपी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा।
सफेद या बिना रंग वाले क्यूआर कोड कुंभ सहायक चैटबॉट के लिए हैं। प्रशासन ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। https://kumbh.gov.in/ पर जाकर सभी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। श्रद्धालु व्हाट्सएप नंबर पर “नमस्ते” भेजकर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। इसके अलावा मेले में सुरक्षाबल तैनात रहेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी देखें : CM Atishi का बड़ा दावा, “BJP Ramesh Bidhuri को CM पद का चेहरा बानाएगी!”
मिस्री मठ हरिद्वार ने कहा कि योगी सरकार कुंभ को भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे अब तक का सबसे अद्भुत कुंभ बताया, जो इतिहास में दर्ज होगा। साथ ही, उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए मुस्लिम समुदाय को कुंभ में नहीं आने की बात कही, क्योंकि उनके अनुसार, मुस्लिम समाज के आयोजनों में हिंदू समुदाय शामिल नहीं होता।
13 जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj) में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सीएम योगी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी आमंत्रित किया है। सरकार ने मेले को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें साधु-संतों की भागीदारी और व्यापक सुरक्षा इंतजाम शामिल हैं।


