Mahakumbh Car Parking : प्रयागराज में इस समय महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आ रहे हैं। ऐसे में, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख चुनौती पार्किंग की व्यवस्था होती है। यदि आप कार से महाकुंभ जा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपकी कार कहां पार्क की जाएगी। यहां हम आपको महाकुंभ में विभिन्न जगहों पर कार पार्किंग की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
दिल्ली से वाया कानपुर महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
यदि आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, या गुरुग्राम से वाया कानपुर महाकुंभ जा रहे हैं, तो आपके लिए नेहरू पार्क और एयरफोर्स मैदान में कार पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
दिल्ली से वाया लखनऊ महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, और गुरुग्राम से वाया लखनऊ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेली कछार और बेली कछार 2 में कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बिहार से वाया वाराणसी महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
अगर आप बिहार, झारखंड, या पश्चिम बंगाल से वाया वाराणसी महाकुंभ जा रहे हैं, तो शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, और कान्हा मोटर्स पार्किंग में आपकी कार पार्क की जा सकती है।
गोरखपुर से वाया जौनपुर महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर, देवरिया, मऊ, और आजमगढ़ जैसे जिलों से वाया जौनपुर रोड महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चीनी मिल पार्किंग झुंसी और पुरेसुरदास पार्किंग गारापुर रोड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एमपी से वाया मिर्जापुर महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से वाया मिर्जापुर रोड महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवरख उपरहार और सरस्वती हाई टेक में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एमपी से वाया रीवा महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
अगर आप मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, या मैहर से वाया रीवा रोड महाकुंभ आ रहे हैं, तो नैनी एग्रीकल्चर इंस्टिट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग पर वाहन पार्क करने की व्यवस्था है।
पुराने शहर से महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
प्रयागराज के पुराने शहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ईसीसी डिग्री कॉलेज पार्किंग और इंटर कॉलेज पार्किंग में कार पार्क करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, एमजी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु सीएमपी डिग्री कॉलेज और केपी ग्राउंड पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
शहरी क्षेत्र से महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग
प्रयागराज के शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु करनैलगंज इंटर कॉलेज और मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड में अपनी कार पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा, हासिमपुर बक्शी बांध होते हुए बघाडा पार्किंग और आईआरटी पार्किंग में भी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
शिव कुटी व अन्य क्षेत्रों से आने वालों के लिए पार्किंग
शिव कुटी और अन्य शहरी क्षेत्रों से महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु अपट्रान चौराहा होते हुए नागेश्वर पार्किंग में अपनी कार पार्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : UP News : नए साल में पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाए दैनिक भत्ते
ये भी देखें : Arvind Kejriwal ने Ramesh Bidhuri को बताया BJP का CM उम्मीदवार, भड़कें Amit Shah


