राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Makar Sankranti : महकुंभ में मकर संक्रांति के दिन इतने करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, आंकड़ा देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

by | Jan 14, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

Makar Sankranti : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर 2.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के अनुसार, सुबह तीन बजे से शाम तीन बजे तक इतने श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि देर शाम तक 50 लाख और लोगों के डुबकी लगाने की संभावना है। इस दौरान सभी 13 अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों ने परंपरागत अमृत स्नान किया।

स्नान की शुरुआत सन्यासी अखाड़ों के साधुओं ने की। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु अमृत स्नान के लिए निकले। उनके बाद श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े के साधु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ स्नान के लिए पहुंचे। महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर चेतनगिरी ने बताया कि हर 12 साल में पूर्ण कुंभ और 144 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है। संगम में स्नान करना केवल सौभाग्यशाली लोगों को नसीब होता है।

ये भी पढ़ें : Harsha Richhariya News : कौन है हर्षा रिछारिया, महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनीं ये साध्वी, जानिए उनकी पूरी कहानी

ये भी देखें : Los Angeles की रहने वाली Sadhvi Bhagwati Saraswati ने बताया Mahakumbh का महत्व

महानिर्वाणी अखाड़े से 68 महामंडलेश्वर और हजारों साधु-संतों ने स्नान किया। इसके बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की अगुवाई में तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़े के साधु-संत अमृत स्नान के लिए पहुंचे। उनके साथ ध्वज, आराध्य देवता कार्तिकेय स्वामी और सूर्य नारायण की पालकी भी चल रही थी।

नागा सन्यासियों की टोली ने भी स्नान में हिस्सा लिया। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि रथ पर सवार थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने बताया कि निरंजनी के 35 महामंडलेश्वरों और हजारों नागा सन्यासियों ने स्नान किया। इस मौके पर साध्वी निरंजन ज्योति ने भी स्नान किया। जूना, आवाहन, और पंचअग्नि अखाड़े के साधु-संतों ने भी संगम में डुबकी लगाई।

सबसे अंत में बैरागी और उदासीन अखाड़ों के साधु-संतों ने स्नान किया। श्री पंच निर्मोही अनी, श्री पंच दिगंबर अनी, और श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ों के बाद नया उदासीन और बड़ा उदासीन अखाड़े के साधु-संत संगम पहुंचे। अंत में श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के साधु-संतों ने डुबकी लगाकर अमृत स्नान संपन्न किया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर