Lucknow : लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में नकली चायपत्ती बनाने की एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली चायपत्ती और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। साथ ही, कई ब्रांडेड चायपत्ती कंपनियों के रैपर भी मिले, जिनका इस्तेमाल नकली चायपत्ती को असली ब्रांड के नाम से मार्केट में बेचने के लिए किया जा रहा था।
खाद्य विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी में फैक्ट्री से कई क्विंटल नकली चायपत्ती और विभिन्न रंग-रसायन जब्त किए। फैक्ट्री में नकली चायपत्ती तैयार कर उसे ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैक किया जा रहा था। इस नकली उत्पाद को स्थानीय बाजार के अलावा अन्य जिलों में भी सप्लाई किया जा रहा था।
ये भी देखें : Los Angeles की रहने वाली Sadhvi Bhagwati Saraswati ने बताया Mahakumbh का महत्व
फैक्ट्री (Lucknow) से बरामद नकली चायपत्ती और सामान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। मौके पर पकड़े गए कर्मचारियों ने बताया कि वे यह चायपत्ती कई जिलों में सप्लाई करते थे, लेकिन फैक्ट्री कब शुरू हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकली चायपत्ती बनाने में केमिकल और सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर) मिलाया जा रहा था। इसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक कर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


