राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की वजह से स्कूलों की हुई छुट्टी, सभी बोर्डों के स्कूल हुए बंद

by | Jan 16, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी रखी जाएगी।

नोएडा और पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले (UP News) में भी कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 16 और 17 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शीतलहर और ग्रैप-4 लागू होने के कारण यह फैसला लिया गया है। वाराणसी में भी 18 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। सीबीएसई, आईसीएसई, और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें : MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आसमान से बरसेगा अमृत, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान

हालांकि, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में उपस्थित होकर काम करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह बागपत जिले में भी 18 जनवरी तक 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले 14 जनवरी तक स्कूल बंद थे और 15 जनवरी को ही स्कूल दोबारा खुले थे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर