Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में जीत का दावा किया और कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव (Ayodhya) को देश का सबसे बड़ा चुनाव कहा जा सकता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों की जमीन जबरदस्ती छीनी जा रही है और उन्हें बाजार मूल्य पर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की अपील की।
ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान
अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का प्रत्याशी पीडीए का प्रतिनिधित्व करता है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मिल्कीपुर में भाजपा हारने वाली है। उन्होंने कहा कि किसान, महिलाएं, व्यापारी और युवा भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं। अखिलेश ने सवाल उठाया कि अयोध्या में सभी रजिस्ट्री भाजपा नेताओं की क्यों हो रही हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या को वेटिकन सिटी बनाने का दावा करती थी, लेकिन सरकार आश्रमों की जगह फाइव स्टार होटल बना रही है। अखिलेश ने वादा किया कि उनकी सरकार अयोध्या का समुचित विकास करेगी।


