राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए आज पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी, सोनपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

by | Jan 18, 2025 | आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bihar News : आगामी 18 जनवरी को संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पटना पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के उद्देश्य से गुरुवार को साधना पुरी स्थित जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि यह कदम राहुल गांधी के निर्देश पर उठाया गया है, ताकि कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकें।

अजय सिंह ने आगे कहा, राहुल गांधी ने निर्णय लिया है कि वह पटना के ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताएंगे और जिले के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। यह अवसर कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के विचारों और मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का मिलेगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सारण के जिला प्रभारी प्रदुम्न राय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलकर सीधा संवाद करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मेलन न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए, बल्कि बिहार के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

वहीं, सोनपुर में भी एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच, न्यायमित्र और सचिवों को भारतीय न्याय संहिता (New Criminal Law Indian Penal Code) की जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रभूषण के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षक बृज बिहारी शरण और बूंदी प्रसाद रजक ने भारतीय दंड संहिता की 40 धाराओं के स्थान पर लागू किए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता की विस्तार से जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण (Bihar News) में सरपंच, उप सरपंच, न्यायमित्र और सचिवों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस शिविर में प्रमुख रूप से सरपंच शंकर कुमार मालाकार, अरूण कुमार सिंह, कविता कुमारी, जूली कुमारी, राजमति देवी, न्यायमित्र अनिल कुमार सिंह, डॉ. नंद किशोर शर्मा, अजय कश्यप, रामउदगार राय, रमेश कुमार, संगीता देवी, सुषमा कुमारी और सुमित्रा कुमारी समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर