राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : क्या तुम अपने भतीजे को काटोगे? कानपुर के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

by | Jan 18, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : कानपुर के हर्ष नगर में रहने वाले एक परिवार ने बिहार से मिली धमकी के बाद नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला एक युवक और युवती के लापता होने से जुड़ा है। युवती के पिता आनंद राज ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसकी बेटी वापस नहीं मिली, तो वह हॉरर किलिंग जैसी घटना को अंजाम देगा।

हर्ष नगर का एक युवक पुणे में नौकरी करता है, जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती एक बैंक में काम करती है। तीन दिन पहले दोनों अचानक लापता हो गए। 15 जनवरी की रात को युवती के पिता आनंद राज ने युवक के रिश्तेदार को फोन कर धमकी दी। उसने कहा, मैं अपनी बेटी को काटने को तैयार हूं। क्या आप अपने भतीजे को काटने के लिए तैयार होंगे? मैं इसे रेत-रेतकर मारूंगा।

फोन पर उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि उसका भाई विधायक है और वह किसी भी हद तक जा सकता है। धमकी के बाद युवक के परिवार वालों ने तुरंत नजीराबाद पुलिस से संपर्क किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। नजीराबाद इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले आनंद राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक और युवती का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

युवक के परिजनों ने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला कुछ अप्रिय कदम उठा सकता है। परिजनों ने कहा, “हम बेहद डरे हुए हैं। धमकी देने वाले की भाषा से लगता है कि वह कुछ भी कर सकता है। हमें अपने बेटे की सुरक्षा की चिंता है।”

यह घटना सिर्फ कानूनी मसला नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना और ऑनर किलिंग जैसे मुद्दों पर सवाल उठाती है। आनंद राज की धमकी ने ऑनर किलिंग के बढ़ते मामलों की ओर ध्यान खींचा है। समाज में इस तरह की सोच पर रोक लगाने और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

पुलिस (UP News) का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवाओं की खोज जारी है और धमकी देने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर