राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 के कैंप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

by | Jan 19, 2025 | ख़बर, मुख्य खबरें

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 के कैंप में रविवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के फैलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए बाहर भागे, जबकि आग बुझाने के प्रयास तेज किए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझा लिया।

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी (Mahakumbh 2025) सामने आई है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति होने की खबर नहीं है, लेकिन आग ने कैंप के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया।

इस हादसे के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में मौसम का बदलता मिजाज, आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना

ये भी देखें : Akhilesh Yadav द्वारा Mahakumbh पर दिए बयान पर भड़के Himachal Pradesh के Governor, सुनाई खरी-खरी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर