राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bulandshahr : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने कुत्ते को कार से कुचला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

by | Jan 20, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगानगर इलाके से पशु क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अपनी कार से एक छोटे पिल्ले को जानबूझकर कुचलते हुए देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति ने अपने घर के बाहर खड़ी कार से रोड पर बैठे पिल्ले को कुचला।

इसके बाद उसने कार को बैक किया और दोबारा पिल्ले पर चढ़ाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो के अनुसार, आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने घटना का वीडियो पुलिस को टैग कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की अपील की।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

बुलंदशहर (Bulandshahr) के एएसपी ऋजुल ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, और पूछताछ में पता चला कि वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर